मधुबनी, जनवरी 20 -- बिस्फी। सबका सम्मान,जीवन आसान कार्यक्रम के अन्तर्गत जनता की समस्या को लेकर प्रखंड कार्यालय में जनता दरबार लगाया गया।बीडीओ ने जनता दरबार में आये आम जनता की समस्याओं को सुनी।तथा आधा दर्जन समस्याओं का मौके पर निष्पादन कर दिया। वहीं अंचल कार्यालय में फार्मर आईडी बनाये जाने के कारण जनता दरबार नहीं लगा। सीओ संतोष कुमार सिंह नूरचक,बलहा आदि पंचायतों में फार्मर आईडी बनाने को लेकर कर्मियों के साथ व्यस्त रहे। पंचायत सरकार भवन सादुल्लहपुर में मुखिया अविनाश पासवान,पंचायत सचिव तो मौजूद थे। लेकिन जनता की मौजूदगी नहीं थी।नाहस उत्तर में मुखिया वशिष्ठ झा ,पंचायत सचिव श्यामल कुमार मिश्र अन्य कर्मी मौजूद थे लेकिन आम जनता की सहभागिता जानकारी नहीं होने के कारण नगण्य रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.