कोडरमा, दिसम्बर 13 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। झुमरी तिलैया स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को एजुकेशनल मेले का आयोजन किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि कोडरमा की विधायक डॉ. नीरा यादव ने किया। इस अवसर पर जीआरजीआई हरियाणा के चेयरमैन एस.के. जिंदल, कोडरमा के जिला खेल पदाधिकारी तुषार रॉय आदि उपस्थित थे। मॉडर्न पब्लिक स्कूल के प्राचार्य गुरुचरण वर्मा औरविद्यालय की निर्देशिका संगीता शर्मा ने भी कार्यक्रम की सराहना की। मुख्य अतिथि डॉ. नीरा यादव ने कहा कि विद्यार्थियों को सही दिशा देने में ऐसे मेले अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि अक्सर छात्र जानकारी के अभाव में गलत विषय चुन लेते हैं, लेकिन इस तरह के आयोजन से उन्हें अपनी क्षमता के अनुरूप सही स्ट्रीम चुनने में बड़ी मदद मिलती है। मेले में देशभर के लगभग 25 विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय...