बांदा, फरवरी 12 -- बांदा। संवाददाता राष्ट्रीय कृषि ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड के वित्तीय समावेशन निधि जागरुकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में शाखा चिल्ला के सोसाइटी में ग्राम परसौड़ा में जादूगर अरुण प्रताप सिंह ने वित्तीय समावेशन डिजिटल जन जागरूकता की जानकारी दी। गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कृषि ग्रामीण विकास बैंक के डीडीएम नाबार्ड संदीप कुमार गौतम रहे। उन्होंने वित्तीय एवं बैंकिंग साक्षरता अभियान की जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. आकांक्षा वर्मा मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने की। एलडीएम रविशंकर ने डिजिटल लेनदेन के दौरान पासवर्ड मजबूत बनाने की जानकारी दी। ज्ञानदीप शिक्षा ऋण के बारे में जानकारी दी। संचालन कुंवर अरुण प्रताप सिंह ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...