गोरखपुर, मार्च 23 -- कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद क्षेत्र के धर्मपुर गांव में जादू टोना कराने का आरोप लगाकर पट्टीदार के घर चढ़कर लाठी-डंडा और सरिया से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित नन्दलाल की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों मां बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। जानकारी के मुताबिक, धर्मपुर गांव के राजाबारी टोला निवासी नन्दलाल ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की रात आठ बजे हमारे पट्टीदार ज्ञानमती और उनका बेटा दुर्गेश हमारे घर पर चढ़ गये और जादू टोना कराने का आरोप लगाते हुए गाली देने लगे। दरवाजे पर चढ़कर लाठी-डंडा और सरिया से मारने लगे। इससे मेरा सिर फट गया। किसी तरह चिल्लाते हुए जान बचाकर भागे। गांव के लोगों के बीच बचाव के बाद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.