मुरादाबाद, फरवरी 5 -- विल्सोनिया डिग्री कॉलेज में गुरुवार को तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के सौजन्य से तंबाकू निषेध जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मैजिशियन चौधरी अजय दिवाकर एवं उनके सहयोगियों ने जादू प्रस्तुतियों से छात्रों को विभिन्न तंबाकू उत्पादों से मानव जीवन पर पड़ने वाले हानिकारक प्रभावों के प्रति जागरूक किया। प्रथम स्थान पर मो. अल्तमश, द्वितीय स्थान पर अनामिका चौधरी व तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से देव अरोरा एवं रेयान जमाल रहे। कॉलेज प्रबंधक डॉ. आशीष संतराम, कॉलेज प्रशासन प्रमुख अविस रेविश, प्राचार्या डॉ. लाजमीत कौर, डॉ. संजय अग्रवाल, डॉ. सारिका खन्ना, डॉ. अंकिता अग्रवाल, कालेज मीडिया प्रभारी उमेश चंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...