घाटशिला, फरवरी 22 -- जादूगोड़ा। जादूगोड़ा के अग्रसेन भवन में 25 फ़रवरी बुधवार को अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला मंच की जादूगोड़ा शाखा द्वारा एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमे आने वाले लोगों की मुफ्त में नेत्र जांच, स्वास्थ जांच एवं खून जांच की जाएगी। हालांकि, इसकी तैयारियों को लेकर शनिवार को मंच के सदस्यों का एक बैठक का भी आयोजन किया गया था जिसमे कई तरह की चर्चा हुई। जिसके बाद इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सीआरपीएफ के डीआईजी रमेश कुमार को आमंत्रण किया गया। इसकी जानकारी अध्यक्ष सुनीता गुप्ता ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...