घाटशिला, जनवरी 11 -- जादूगोड़ा, संवाददाता। जादूगोड़ा के असानबनी गांव में आसनबनी बॉयज क्लब की ओर से इस वर्ष सरस्वती पूजा को भव्य रूप देने की दिशा में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी क्रम में पूजा पंडाल निर्माण को लेकर शनिवार को विधिवत भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें क्लब के पदाधिकारी, सदस्य एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। क्लब की ओर से बताया गया कि इस वर्ष करीब 5 लाख रुपये की लागत से आकर्षक पूजा पंडाल एवं भव्य विद्युत सज्जा तैयार की जाएगी। वहीं, पूजा में स्थापित होने वाली मां सरस्वती की प्रतिमा लगभग 15 फीट ऊंची होगी, जिसे कलात्मक रूप से सजाया जाएगा ताकि श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक अनुभूति मिल सके।गौरतलब है कि आसनबनी बॉयज क्लब पिछले 38 वर्षों से निरंतर सरस्वती पूजा का आयोजन करता आ रहा है। क्लब द्वारा वर्ष 1987 में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.