रांची, जुलाई 13 -- रांची, संवाददाता। पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने रविवार को मशहूर जादूगर सिकंदर का शो देखा। मंच पर जैसे ही जादूगर सिकंदर ने अपनी कला का प्रदर्शन शुरू किया, पूरा माहौल मंत्रमुग्ध हो गया। बाबूलाल मरांडी भी जादू की अद्भुत तरकीबें देख हैरान रह गए। इस अवसर पर जादूगर सिकंदर को 51 किलो की पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। जादू शो में मनोरंजन के साथ-साथ सामाजिक संदेश भी शामिल थे, जिसने दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर दिया। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जादू सिर्फ चकित करने वाली कला नहीं, बल्कि यह समाज को जोड़ने और सकारात्मक सोच फैलाने का एक जरिया भी है। उन्होंने जादूगर सिकंदर की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कलाकार समाज की चेतना बढ़ाने का काम कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.