रुडकी, दिसम्बर 17 -- रुड़की, संवाददाता। शहर के जादूगर रोड क्षेत्र में इन दिनों बंदरों का आतंक लोगों के लिए गंभीर परेशानी बन गया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि झुंड में घूम रहे बंदर आए दिन घरों में घुसकर सामान उठा ले जा रहे हैं। कभी रसोई से खाने का सामान तो कभी कपड़े और अन्य घरेलू वस्तुएं लेकर बंदर छतों पर भाग जाते हैं। इससे लोगों में डर का माहौल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...