गिरडीह, दिसम्बर 10 -- जादूगर ने विद्यालय में दिखाए कई करतब डुमरी, प्रतिनिधि। पारसनाथ दिगम्बर जैन मध्य विद्यालय इसरी में मंगलवार को पटना (बिहार) से आये जादूगर ए.के. पाशा ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। उन्होंने एक से बढ़कर एक जादू के करतब दिखाकर उपस्थित बच्चों एवं शिक्षकों को आश्चर्यचकित कर दिया। कई करतब देखकर तो छात्र-छात्राएं स्तब्ध रह गये। वहीं जादूगर ने बताया कि जादूगरी की कला हाथ की सफाई है। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील जैन, शिक्षक अशोक कुमार सिन्हा, नेम कुमार जैन, राजेश कुमार ठाकुर, शिक्षिका ममता कुमारी, मनोरमा कुमारी सहित छात्र-छात्रायें उपस्थित थे। फोटो 09 जीआरडी 72, बच्चों को करतब दिखाते जादूगर।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...