गढ़वा, फरवरी 14 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास में शनिवार को बैठक हुई। इस दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े ब्राह्मण परिवारों ने गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए पार्टी समर्थित प्रत्याशी संतोष केशरी के पक्ष में मतदान करने का निर्णय लिया। पूर्व मंत्री सह झामुमो के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश ने कहा कि गढ़वा नगर निकाय चुनाव में जात-पात से ऊपर उठकर मतदान करने और पार्टी समर्थित प्रत्याशी संतोष को तन-मन से समर्थन देकर जीत सुनिश्चित करें। पूर्व मंत्री ने कहा कि गढ़वावासी किसी के बहकावे या चिकनी-चुपड़ी बातों में न आएं। समाज को जाति और धर्म के नाम पर बांटने वालों से सावधान रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि चुनाव किसी जाति या धर्म के लिए नहीं, बल्कि पूरे समाज और क्षेत्र के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.