कौशाम्बी, दिसम्बर 5 -- नगर पालिका परिषद भरवारी में मेहता अस्पताल के समीप जात-पात के चलते पीट-पीटकर एक युवक की हत्या का प्रयास किया गया। इलाज कराने के बाद गुरुवार को पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के प्रयास का मुकदमा कायम कर जांच शुरू कर दी है। भरवारी के नेहरू नगर मोहल्ला निवासी राजन पुत्र स्व. रानू ने बताया कि एक दिसंबर की रात वह मेहता अस्पताल के समीप खड़ा होकर दोस्तों से बातचीत कर रहा था। दोस्तों के जाने के बाद मेहता रोड का रहने वाला अनिक केसरवानी आया और जात-पात की बात करते हुए गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। आरोपी ने अपने घर से लाकर रॉड से हमला कर दिया। इससे पीड़ित का सिर फट गया और वह वहीं पर बेहोश होकर गिर पड़ा। जानकारी मिलने के बाद पहुंचे परिजनों ने उसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। ...