मधुबनी, फरवरी 8 -- खजौली, निज प्रतिनिधि। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर सकल हिंदू समाज खजौली के तत्वावधान में ब्रह्मदेव चंद्रकला अन्तर महाविद्यालय, खजौली के प्रांगण में विशाल विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कार्यक्रम संरक्षक मुखिया अजय सिंह एवं संयोजक मुखिया अर्जुन सिंह ने संयुक्त रूप से किया। वहीं मंच संचालन सामाजिक कार्यकर्ता कुंदन सिंह ने किया। उद्घाटन मंत्रोच्चारण के बीच दीप प्रज्ज्वलित कर भारत माता के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद के मार्गदर्शन मंडल के सदस्य महंत रामलखन दास ने की। आयोजन का उद्देश्य राष्ट्र निर्माण तथा सकल हिंदू समाज के बीच आपसी एकता एवं समन्वय स्थापित करना बताया गया। सम्मेलन में मैथिली लोक गायिका रंजना सिंह ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत...