हमीरपुर, जनवरी 29 -- हमीरपुर, संवाददाता। जनपद भर में बुधवार को विराट हिंदू सम्मेलनों के आयोजन हुए। कुरारा, सरीला और मौदहा क्षेत्र में हुए आयोजनों में हिंदू समाज से जात-पात और ऊंच-नीच का भेदभाव छोड़कर एकजुटता की अपीलें की गई। वर्तमान समय में हिंदू धर्म पर व्याप्त संकट पर भी विस्तार से चर्चा की गई। दुनिया के पचास विवि में चल रहा हिंदुओं को बांटने का कार्य कुरारा। कस्बे की मंडी समिति में आयोजित सम्मेलन में मुख्य अतिथि विहिप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री गजेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि दुनिया के पचास विश्वविद्यालय में ग्लोबल मेंटल के तहत हिंदुओं को बांटने के लिए कार्य किया जा रहा है। लोगों को जाति, धर्म, गोत्र के आधार पर बांट देने का कार्य किया जा रहा है। हिमालय से लेकर हिंद महासागर तक निवास करने वाले सभी लोग हिंदू है। यह हिंदुओं का देश है।...