सहारनपुर, जनवरी 28 -- जात-पात और वर्ग भेद मिटाकर हिंदू समाज की एकजुटता का आह्वान करते हुए स्वामी दीपांकर महाराज ने कहा कि जातियों में बंटे होने के कारण आज हिंदू समाज को प्रताड़ना और अपमान का सामना करना पड़ रहा है। विराट हिंदू सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने वर्ष 2026 को जातिवाद के सफाए का वर्ष बनाने का आह्वान किया। प्रभा गार्डन में आयोजित सम्मेलन में स्वामी दीपांकर महाराज ने बांग्लादेश और पहलगाम की घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां लोगों से जात नहीं, बल्कि धर्म पूछकर हत्याएं की गईं। उन्होंने कहा कि कुछ ताकतें हिंदू समाज की एकता से बेचैन हैं और अब समय आ गया है कि उन पर एकजुटता का हथौड़ा चलाया जाए। अगर हम बंट गए तो समझो कट गए, का नारा देते हुए उन्होंने समाज से संगठित होने की अपील की। सम्मेलन में आरएसएस के विभाग प्रचारक आशुतोष ने भी...