लखीमपुरखीरी, जनवरी 1 -- जाते साल के अंतिम दिन की शुरुआत साल की सबसे सर्द सुबह के साथ शुरू हुई। सर्दी ने इस कदर असर दिखाया कि न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सुबह के समय पारा छह डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया और करीब नौ बजे तक इसी निचले स्तर पर बना रहा। कड़ाके की सर्दी और गलन के कारण सुबह-सुबह सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लोग अलाव और गर्म कपड़ों के सहारे ठिठुरते नजर आए। नए साल के पहले दिन भी घना कोहरा और गलन की मार रहने के आसार हैं। गुरुवार को दोपहर में हल्की धूप निकल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर सर्द हवाएं चलती रहीं, जिससे सर्दी का असर और बढ़ गया। दोपहर करीब दो बजे हल्की धूप जरूर खिली, लेकिन यह राहत ज्यादा दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.