मुजफ्फरपुर, अगस्त 7 -- मुजफ्फरपुर, वसं। बिहार सरकार द्वारा जारी जातीय सूवी में भूमिहार ब्राह्मणों को भी अलग से शामिल कराने के लिए गुरुवार को लंगट सिंह कॉलेज से विराट आक्रोश रैली निकाली गई। रैली से कॉलेज परिसर में स्थापित बाबू लंगट सिंह, रामवृक्ष बेनीपुरी और रामधारी सिंह दिनकर की प्रतिमा पर मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया। इसके बाद रैली मोतीझील, कल्याणी होते हुए समाहरणालय पहुंची। वहां पहुंचकर मोर्चा के पदाधिकारियों ने डीएम सुब्रत कुमार सेन को अपनी आठ सूत्र मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। विराट भूमिहार ब्राह्मण जनाक्रोश यात्रा के नाम पर बने मोर्चा के संयोजक विजयेश कुमार ने कहा कि सौंपे गए ज्ञापन में जाति सूची में भूमिहार ब्राह्मण जाति का अलग से प्रविष्टि होनी चाहिए। साथ ही इस जाति के भूमि जमाबंदी के डिजिटाइजेशन में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.