बगहा, मई 2 -- बगहा, नगर प्रतिनिधि। केंद्र सरकार द्वारा आगामी जनगणना में जातियों की गणना शामिल करना ऐतिहासिक फैसला है। इससे देश की राजनीति को नया आयाम मिलेगा। उक्त बातें बगहा विधायक राम सिंह व जदयू एमएलसी भीष्म साहनी ने संयुक्त रूप से कही। वे शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। विधायक राम सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह निर्णय देश की राजनीति में एक बड़े मोड़ की तरह है। उन्होंने बताया कि एनडीए की ओर से एक विज्ञप्ति जारी कर 2011 की जातीय जनगणना में हुई त्रुटियों और धांधलियों को बेनकाब किया गया है। जदयू एमएलसी भीष्म सहनी ने कहा कि इस बार की जातीय गणना पूरे देश में वैज्ञानिक तरीके से लागू की जाएगी। ताकि हर वर्ग और समुदाय को उसके अधिकार की जानकारी मिल सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...