कन्नौज, जनवरी 27 -- छिबरामऊ, संवाददाता। क्षेत्र के कसावा गांव में चार फरवरी को भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के तत्वावधान में एक बड़ी महारैली का आयोजन होने जा रहा है। इस रैली का मुख्य उद्देश्य संवैधानिक अधिकारों की रक्षा और समाज में भाईचारे को मजबूत बनाना है। रैली को नगीना लोकसभा सांसद एवं भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करेंगे। रैली की तैयारियों को लेकर आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व एमएलसी सुनील कुमार चित्तौड़ ने अन्य पदाधिकारियों के साथ क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और जनसंपर्क बढ़ाया। प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़ ने सरकार से कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं। उन्होंने कहा कि सरकार को जाति गणना के साथ-साथ आर्थिक जनगणना भी करानी चाहिए...