फिरोजाबाद, फरवरी 8 -- जनपद फिरोजाबाद के शिकोहाबाद के नारायण इंटर कॉलेज में रविवार को हिन्दू सम्मेलन में मुख्य अतिथि कथा वाचक देवकी नंदन ठाकुर ने कहा आज पाकिस्तान से ज्यादा खतरनाक बांग्लादेश है। अल्पसंख्यक हिंदू समाज के साथ अमानवीय व्यवाहर हो रहा है। सोचना होगा कि भारत में अगर हिंदू अल्पसंख्यक हुए तो यहां पर क्या हालात होंगे। हिंदू समाज को जातिवाद की दूरियों को छोड़ कर एकजुट होना होगा। हिन्दू सम्मेलन में कथा वाचक देवकी नंदन ठाकुर ने कहा हम बच्चों को संस्कारी बनाने के बजाए धन पैदा करने की शिक्षा दे रहे हैं। एपस्टीन फाइल का जिक्र करते हुए कहा कि धनवानों के घृणित चेहरे उजागर हुए हैं। हम ऐसे लोगों को देखना नहीं चाहते, क्योंकि हमारे यहां चरित्र की पूजा होती है। धनवान रावण नहीं, बल्कि चरित्रवान राम की पूजा होती है। एपस्टीन फाइल में दिख रहे घृणित...