मऊ, फरवरी 22 -- नदवासराय। क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत भिखारीपुर के रेवरिडीह निवासी मोहम्मद यूनुस ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्रक देकर मुस्लिम, कोईरी को निर्गत किए गए पिछड़ी जाति के जाति प्रमाण पत्र के बावजूद तहसील घोसी प्रशासन द्वारा नया जाति प्रमाणपत्र जारी नहीं किए जाने का आरोप लगाया है। जबकि तहसील मुहम्मदाबाद गोहना, मधुबन और सदर में जाति प्रमाण पत्र जारी किया जा रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी से अविलम्ब इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...