बस्ती, फरवरी 3 -- बस्ती। कसौधन समाज का प्रतिनिधि मंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष कसौधन राजू गुप्ता के नेतृत्व में सोमवार को कलेक्ट्रेट में डीएम से मिल कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने पिछड़े वर्ग कसौधन को जातिप्रमाण पत्र जारी करने की मांग की। कसौधन महासभा के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार कसौधन ने कहा कि जिला प्रशासन सरकार के शासनादेश को नहीं मानता, जबकि हमारे अगल बगल के गोरखपुर मंडल और फैजाबाद मंडल में बिना किसी भेदभाव के कसौधन पिछड़ी जाति का प्रमाण पत्र जारी होता है। कसौधन समाज के लोगों का कहना है कि प्रदेश के कई अन्य जिलों में उन्हें पिछड़ा वर्ग का प्रमाण पत्र जारी किया जा रहा है, जबकि बस्ती जनपद में प्रमाण पत्र नहीं मिल रहा है, जिससे समाज में नाराजगी व्याप्त है। कसौधन समाज के लोगों ने प्रशासन से शीघ्र ही मांग पूरी किए जाने की मांग की। लोगों ने चेतावन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.