मऊ, जनवरी 2 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील परिसर में अखिल भारतीय गोंड महासभा के तत्वाधान में सैकड़ों छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों का जाति प्रमाण पत्र की मांग को लेकर जारी अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। हाथों में बैनर लेकर आक्रोश व्यक्त करते हुए नारेबाजी किया। साथ ही उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए अविलम्ब जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग किया। अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन में शामिल छात्र-छात्राओं ने हाथों में तख्तियां लिए आक्रोश जताया। कहा कि अगर प्रशासन जल्द हम लोगों का जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं करता है तो इसका परिणाम और भयंकर होगा। महासभा के लोगों ने कहा कि अधिकारियों के आश्वासन के बाद भी जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जा रहा है। सरकार हमारे साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। हम लोगों के जाति प्रमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.