देवरिया, अगस्त 22 -- देवरिया, निज संवाददाता कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को जनपद स्तरीय जाति प्रमाण पत्र संवीक्षा समिति की बैठक हुई। जिसमें जाति प्रमाण पत्रों के सत्यापन व वैधानिकता पर विस्तार से समीक्षा की गई। साथ ही अधिकारियों को विभिन्न तरह के निर्देश भी दिए गए। डीएम ने कहा कि जाति प्रमाण पत्रों के सत्यापन कार्य में पूर्ण पारदर्शिता और गंभीरता बरती जानी चाहिए। इसमें लापरवाही किसी भी दशा में नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पात्र व्यक्तियों को ही प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता में है, वहीं अपात्र व्यक्तियों द्वारा किसी भी प्रकार से अनुचित लाभ उठाए जाने की संभावना पूरी तरह से समाप्त होनी चाहिए। डीएम ने कहा कि लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण किया जाए। इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता पाएण् जाने पर संबंधित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.