मेरठ, अप्रैल 4 -- मेरठ। लिसाड़ी गेट के श्यामनगर में जाति पूछने को लेकर दो पक्षों के बीच गुरुवार रात को पथराव और फायरिंग हो गई। इस दौरान पथराव में एक राहगीर के सिर पर ईंट लगी और घायल हो गया। पुलिस की ओर से दोनों पक्ष के दर्जनभर आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। जावेद निवासी 20 फुटा संतर श्यामनगर गुरुवार को नमाज पढ़ने गया था। नमाज के बाद स्थानीय निवासी शीशअली अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान जावेद ने शीशअली से मजाक करते हुए उनकी जाति पूछ ली। इसके बाद बुजुर्ग को लेकर कमेंट कर दिया। इसी दौरान शीशअली का बेटा सलमान पहुंच गया और जावेद का विरोध करते हुए मारपीट कर दी। इस बात को लेकर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और पथराव हो गया। कुछ युवकों ने अवैध हथियारों से फायरिंग भी कर दी। बवाल और पथराव के दौरान एक राहगीर अलीम को सिर पर ईंट आकर लगी और गंभीर घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.