हाजीपुर, फरवरी 10 -- पातेपुर । संवाद सूत्र श्रीरामचन्द्र विद्यालय पातेपुर के खेल मैदान में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर भारत माता का पूजन, हवन कीर्तन, संस्कृति कार्यक्रम के साथ समरसता भोज का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरा खेल मैदान ही नहीं प्रखंड हम सब हिंदू भाई-भाई के नारों से गूंज उठा। सामूहिक रूप से हवन आरती का आयोजन किया गया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने 'जाति-पात की करो विदाई, हम सब हिंदू भाई-भाई' के नारे लगाए। मिली जानकारी अनुसार पातेपुर श्रीरामचंद्र उच्च विद्यालय के खेल के मैदान में प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गाया। इस मौके पर सामूहिक रूप से हवन आरती के साथ जाति-पात की करो विदाई, हम सब हिंदू भाई-भाई के नारों के साथ हिंदू जागृति का संकल्प लिया। इस मौके पर बेंगलूरु से आए मुख्य वक्ता अख...