कन्नौज, फरवरी 9 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर की गीतापुरम कॉलोनी में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में श्री हनुमानगढ़ी अयोध्या के महंत संत राजूदास ने समाज में जाति-पाति से ऊपर उठकर आपसी सद्भाव और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सभी सनातनी एक-दूसरे का सम्मान करें और समाज में एकता को मजबूत बनाएं। महंत राजूदास ने अपने संबोधन में कहा कि जातिगत भेदभाव समाज को कमजोर करता है, इसलिए इसे छोड़कर सभी लोगों को मिलकर धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे समाज में प्रेम, सहयोग और भाईचारे की भावना को बढ़ावा दें तथा आपसी मतभेदों को संवाद के माध्यम से दूर करें। कार्यक्रम के दौरान कुछ समकालीन सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों का भी उल्लेख किया गया, जिन पर महंत ने संयम और मर्यादा बनाए रखने की बात कही। उन्हों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.