प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 2 -- ढकवा, हिन्दुस्तान संवाद। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि राष्ट्र को सुरक्षित, शक्तिशाली बनाने के लिए राष्ट्रीय एकता का विशेष महत्व है। हम जिस राष्ट्र में रहते हैं, उसका सम्मान रखना 144 करोड़ लोगों का धर्म है। देश की एकता जाति-धर्म से अधिक महत्वपूर्ण है। राष्ट्रहित सर्वोपरि है। उसकी रक्षा हम सभी का परम कर्तव्य है। वह रविवार को आसपुर देवसरा के श्रीमती पनाऊ देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय केवटली में हनुमानजी की मूर्ति और पनाऊदेवी की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद मौजूद लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मां-बाप से बढ़कर कोई भगवान नहीं है। उनके जैसा दुनिया में कोई धनवान नहीं है। मेहनत मजदूरी करके बच्चों को शिक्षा देते हैं। मां-बाप की सेवा ही सबसे बड़ी पूजा है। प्रमोद तिवारी ने आरके कॉन्वेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.