जौनपुर, मार्च 16 -- मुंगराबादशाहपुर। जौनपुर सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने कहा कि भाजपा जाति और धर्म के नाम पर समाज को बांट रही है। लोगों को आपस में लड़ाकर नफरत फैला रही है। जहां सब कुछ ठीक है वहां महापुरुषों की मूर्तियां तोड़ी जा रही है। हर ओर अराजकता का माहौल है। यह बातें उन्होंने रविवार को पिछड़ा वर्ग के जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर चौरसिया के आवास पर रविवार को स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कही। कहा कि भारतीय संविधान में सभी धर्म एक है। संविधान से बढ़कर कोई ग्रंथ नहीं है। यह धर्म, जाति और अन्य सभी भेदभाव से ऊपर उठकर है। उन्होंने कहा कि पिछड़ा, दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक यह मन बना चुके हैं कि पीडीए की ताकत को आगे बढ़ाएंगे।विधायक पंकज पटेल ने कहा कि एनडीए सरकार संविधान व लोकतंत्र को खत्म करने में लगी हुई है। यूपी में कानून...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.