जमशेदपुर, मई 4 -- जमशेदपुर। आदिवासी मुंडा समाज सोपोडेरा की बैठक समाज के अध्यक्ष रुद्र मुंडा की अध्यक्षता में पूर्वी कालीमाटी पंचायत भवन सोपोडेरा गांधी मैदान में रविवार को संपन्न हुई। बैठक में जाति जनगणना पर चर्चा करते हुए राम सिंह मुंडा ने कहा कि आदिवासी मुंडा समाज जाति जनगणना में -चढ़ कर हिस्सा लेगा, एवं अपनी जाति मुंडा एवं अपना धर्म सरना बतायेगा। इसके लिए समाज की ओर से जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। बैठक में बीते 13 अप्रैल 2025 को संपन्न हुए सरहुल महोत्सव आयोजन की समीक्षा की गई और सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मुंडा समाज ग्रामीण क्षेत्रों की सभी बस्तियों की महिलाओं को मिलाकर आदिवासी मुंडा महिला समिति का गठन करेगा। यह संगठन समाज में लगातार सामाजिक गतिविधियां, आदिवासी परंपराओं पर जागरूकता अभियान चलाएगी। बैठक में मुख्य रूप से मुखिया सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.