एटा, दिसम्बर 11 -- जाति छिपाकर युवक ने शादी कर ली और दहेज में कार की मांग की। न देने पर उत्पीड़न किया और गला दबाकर मारने का प्रयास किया। पीड़िता ने ससुरालीजनों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना अलीगंज के एक गांव निवासी पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 11 जुलाई 2024 को अजेन्द्र उर्फ खुशीराम निवासी गांव अहरौला थाना खैर अलीगढ़ के साथ हुई थी। शादी में मिले दहेज से ससुरालीजन खुश नहीं थे। दहेज में कार की मांग करने लगे। आए दिन गाली गलौज करते हुए अपमानित करने लगे और गलत शब्दों का प्रयोग कर मानसिक प्रताड़ित करते थे। घर बचाने के लिए पिता ने दो बार में 1 लाख 75 हजार रूपये भी पति को दिए। कार के बहाने रुपये ले लिए और रुपये भी हड़प लिए। आरोप है कि पति ने कई बार अप्राकृतिक संबंध भी बनाए। खाने में जहर देकर मारने का प्रयास भी किया। शक होने प...