औरैया, दिसम्बर 8 -- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कैथौली में एससी श्रेणी की भूमि पर जाति छिपाकर अवैध तरीके से बैनामा किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। पूरे मामले को लेकर पीड़ित पक्ष में गहरा रोष है। परिवार ने उपजिलाधिकारी अजीतमल, जिलाधिकारी औरैया व मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्राम कैथौली निवासी रामकुमार पुत्र महाराम ने डीएम औरैया को भेजी शिकायत में आरोप लगाया है कि उनके चाचा सिपाही लाल जाति कठेरिया के नाम दर्ज गाटा संख्या 369/1 0.1620 हे. और गाटा 610/2 मि. 0.2430 हे. का बैनामा जातिगत जानकारी छिपाकर किया गया। आरोप के अनुसार बैनामा दस्तावेजों में विक्रेता की जाति एससी के स्थान पर ब्राह्मण दर्शाई गई, ताकि एससी वर्ग की भूमि पर कानूनी प्रतिबंधों से बचकर सौदा कराया जा सके। परिजनों का कहना है...