छपरा, फरवरी 3 -- मशरक। मशरक थाना क्षेत्र के डुमरसन बाजार पर एक मकान का निर्माण कार्य कर रहे मजदूरों के साथ जातिसूचक शब्द कह मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस मामले मे मजदूर पदमौल गांव निवासी राजेंद्र मांझी के पुत्र मदन कुमार द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पदमौल गांव के इन्द्रासन राय के पुत्र सुरेश राय,उनके पुत्र रंजीत राय, कृष्णा राय के पुत्र अजय राय और एक फुल दुकानदार को आरोपित किया गया है। बोरिंग से बिजली चालित पम्प सेट चोरी, किसान परेशान सोनपुर। ग्राम पंचायत कल्याणपुर अंतर्गत दामोदरपुर सिकिटीया गांव में अज्ञात चोरों ने एक किसान के बोरिंग से बिजली संचालित पम्प सेट चोरी कर लिया। पीड़ित किसान अवधेश राय, पिता स्वर्गीय धर्मदेव राय ने ग्राम कचहरी में आवेदन देकर बताया कि उनके बोरिंग से पम्प सेट मशीन चोरी हो गई। देसी शराब के साथ एक कारो...