शामली, नवम्बर 23 -- एक व्यक्ति ने कुछ लोगों पर मकान पर कब्जे के विरोध में जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का आरोप लगाया है। रविवार को मोहल्ला आलदरम्यान निवासी जितेंद्र ने कोतवाली में तहरीर दी। आरोप है कि कुछ लोगों ने उसके मकान की दीवार तोड़कर उस पर कब्जा कर लिया है। विरोध किया तो आरोपियो ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। पीडित ने कार्रवाई न होने पर पलायन की चेतावनी भी दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...