मेरठ, फरवरी 2 -- सरधना। दबथुवा स्थित श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में रविवार को विराट हिन्दू सम्मेलन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि स्वामी दीपांकर महाराज, मुख्य वक्ता जिला प्रचारक दीपक कुमार रहे। स्वामी दीपांकर महाराज ने हिन्दू एकता का आह्वान किया और सनातन व भाईचारा बनाने के लिए जाति का भेद खत्म कर सब को हिन्दू बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने हिंदू समाज को एकजुट होने का संदेश देते हुए कहा कि जातिवाद हिंदू समाज के लिए सबसे बड़ा जहर है, जिसने समाज को भीतर से कमजोर किया है। कहा कि सनातन परंपरा की शक्ति एकता में है और जब तक हिंदू समाज जाति के भेद को समाप्त नहीं करेगा, तब तक समाज मजबूत नहीं हो सकता। सभी वर्गों से ऊपर उठकर स्वयं को पहले हिंदू मानने और आपसी भाईचारा बनाए रखने का आह्वान किया। संचालन आयोजन समिति अध्यक्ष अनिल चौधरी दबथुवा ने किया। जिला प...