मुरादाबाद, दिसम्बर 18 -- जातिवाद, सामाजिक भेदभाव एवं आमजन से जुड़ी मूलभूत समस्याओं को लेकर आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रदेश सचिव एडवोकेट राजकुमार यादव ने गुरुवार को नगर में कैंप कार्यालय में बैठक में उन्होंने कहा, कि केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आज भी समाज का बड़ा तबका जातिगत भेदभाव और प्रशासनिक उपेक्षा का शिकार है। दलित, पिछड़े,अल्पसंख्यक, शोषित एवं वंचित वर्गों के अधिकारों की लगातार अनदेखी की जा रही है। शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और कानून-व्यवस्था जैसे अहम मुद्दों पर सरकारें पूरी तरह विफल साबित हो रही हैं और सरकारी योजनाएं केवल कागजों तक सीमित रह गई हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा की,उन्होंने पूर्व सांसद के बयान का उल्लेख करते हुए कहा है कि केवल यादव जात...