शाहजहांपुर, फरवरी 9 -- पुवायां में ग्राम बड़ागांव में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बाला जी मंदिर खुटार के पुजारी अनिल पाण्डेय ने कहा कि हिन्दू समाज जातियों में बंटता जा रहा है, जो समाज के लिए नुकसानदेह है। उन्होंने सामाजिक एकता की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शैलेश वैश्य ने की। मुख्य वक्ता प्रीतम ने कहा कि विराट हिन्दू सम्मेलन का उद्देश्य समाज को संगठित करना, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रप्रेम को मजबूत करना है। रमेश दीक्षित ने युवाओं से अपनी संस्कृति और परंपराओं को प्राथमिकता देने की अपील की। सम्मेलन में तुलाराम बाबा हिन्दू सम्मेलन समिति, एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता, संजीव बंसल, दीपारानी सहित विभिन्न हिन्दू संगठनों के लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...