लखनऊ, फरवरी 8 -- लखनऊ, संवाददाता। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के 17वें उत्तर प्रदेश राज्य सम्मेलन में रविवार को प्रस्ताव पारित कर सामाजिक बहिष्कार, जाति आधारित उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने को रोकने के लिए एक मजबूत केंद्रीय कानून बनाए जाने की मांग की गई। हुसैनाबाद स्थित नेहरू युवा केंद्र में आयोजित सम्मेलन के अंतिम दिन नई 25-सदस्यीय राज्य समिति का चुनाव हुआ। सम्मेलन में राज्य भर से 89 छात्र प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। पार्थ सारथी द्विवेदी को राज्य अध्यक्ष और अब्दुल वहाब को राज्य सचिव चुना गया। कार्तिक, सपन और आशीष को संयुक्त सचिव, दुर्गेश और ज्योति को उपाध्यक्ष चुना गया। नई समिति में अंकित, इशू, सलिल, आरिफ, अजय, आसिफ, अवनीश, नीरज, आराध्या, अभिषेक, अक्षत, मोहसिन, शिखा, जूली ,आलोक आदि भी शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.