झांसी, नवम्बर 12 -- झाांसी संवाददाता।। झांसी। कड़ाके की सर्दी और कोहरे का असर बस यात्रियों की संख्या पर भी पड़ा है। उनकी संख्या घटने से निगम की आय प्रभावित हो रही है। नतीजा इसमें करीब 25 फीसदी की गिरावट के कारण उसे लगभग तीन से चार लाख रुपये प्रतिदिन का घाटा सहन करना पड़ रहा है। खास बात है कि लंबे रूट पर गिने-चुने यात्री ही बसों में यात्रा कर रहे हैं। कोहरे और कड़कड़ाती ठंड के कारण रोडवेज निगम की बसों में यात्रियों की संख्या की कम हुई है। विभागीय जानकारों के अनुसार सामान्य दिनों में निगम को प्रतिदिन लगभग 15 लाख रुपये की आय होती थी। यात्रियों की संख्या औसतन करीब पांच से छ: हजार रहती थी। कड़ाके की सर्दी यह संख्या घटी है। इन दिनों औसतन तीन से चार हजार यात्री ही बस यात्रा कर रहे हैं। खास कर लंबे रूट की बसों में यात्रियों की संख्या में कमी आई ह...