आरा, जनवरी 8 -- -सेमिनार आरा, हिप्र.। शहर के महावीर टोला मोहल्ले में स्थित एक पैरामेडिकल कॉलेज के सभागार में डायबिटीज व ब्लड प्रेशर जागरूकता को ले गुरुवार को सेमिनारका आयोजन किया गया। इसके मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता पूर्व एसीएमओ व भाजपा चिकित्सा मंच के जिलाध्यक्ष डॉ केएन सिन्हा थे। डॉ सिन्हा ने बताया कि जाड़े के मौसम में डायबिटीज और ब्लड प्रेशर बढ़ने की संभावना रहती है। वैसे भी डायबिटीज और ब्लड प्रेशर दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है और इस कारण बहुत से शरीर के अंग खराब हो रहे हैं। इसमें लकवा मारना, आंखों की रोशनी जाना, किडनी खराब होना और हार्ट अटैक होना शामिल है। इस मौसम में अपने डायबिटीज व ब्लड प्रेशर पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। साथ ही दवा नियमित रूप से लेना चाहिए। फास्ट फूड और जंक फूड का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। साग, हरी सब्जी व सलाद ज्य...