रांची, दिसम्बर 25 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। जेएलकेएम सिल्ली विधानसभा इकाई द्वारा जाड़ेया चौक स्थित शहीद निर्मल महतो की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो ने कहा कि आज के दिन समस्त झारखंडवासी शहीद निर्मल महतो के संघर्ष को याद कर रहे हैं, जिन्होंने झारखंड की माटी के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि निर्मल महतो ने शोषित-वंचित वर्गों, गरीबों, मजदूरों और किसानों के हक-अधिकार के लिए सूदखोरों और शोषकों के खिलाफ आंदोलन चलाया। उन्होंने अलग झारखंड राज्य की मांग के लिए युवाओं को संगठित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। देवेंद्रनाथ महतो ने कहा कि शहीद निर्मल महतो के सपनों को साकार करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। माल्यार्पण कार्यक्रम में रंजीत महतो, मोहन महतो, गदाधर महतो, प्रह्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.