मथुरा, जनवरी 4 -- अखिल भारतीय जाट महासभा की रविवार को जमुनादास रिसोर्ट में हुई बैठक में समाज के लिए एक धर्मशाला के निर्माण की आवश्यकता पर बल दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष प्रताप चौधरी ने कहा कि धर्मशाला निर्माण समाज के लोगों को सामाजिक, शैक्षिक एवं वैवाहिक कार्यक्रमों के लिए बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्होंने युवाओं से परिश्रम एवं अनुशासन से आगे बढ़ने का आह्वान किया, वहीं रोजगार के लिए दुग्ध उत्पादन एवं कॉपरेटिव प्रणाली से दुग्ध प्रबंधन को अपनाने पर जोर दिया। प्रदेश सचिव शिवराज सिंह हिडोल ने समाज के युवाओं को शिक्षा को सशक्त माध्यम बताकर अपने एवं समाज के समग्र उत्थान के लिए प्रेरित किया। जिलाध्यक्ष राजेश चौधरी ने समाज के बलिदानियों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की एवं समाज को एकजुट होकर कुरीतियों को दूर करने का आह्वान किया। महासचिव देशवीर सिंह...