मुरादाबाद, जनवरी 9 -- जाट महिला महासभा की ओर से शुक्रवार को मासिक बैठक का आयोजन किया गया। प्रकाश नगर चौराहे पर आयोजत बैठक में जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े और कंबल बांटे गए। प्रदेश अध्यक्ष अंजू लोचब ने समाज का सभी लोगों से गरीबों को मदद के लिए आवाहन किया। जिला अध्यक्ष रीना सिरोही ने महासभा की सभी बहनों का आभार व्यक्त किया। महामंत्री रूपा सिंह, बबीता चौधरी ,डॉ ऋचा लोचब,उर्मिला विधि, नीलू ,प्रीति,पूनम, नेहा ,ममता ,सिंह ,उषा चौधरी, पारुल, डॉ़ सारिका सिरोही, डॉ़ सच्ची सिंह आदि रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...