मेरठ, दिसम्बर 1 -- जाट महासभा की बैठक शनिवार को जनकपुरी स्थित जाट भवन पर हुई। बैठक में महासभा के प्रमुख संरक्षक के चुनाव को लेकर मंथन हुआ। सदस्यों ने कहा कि समाज ने कार्यकारिणी को तीन साल के लिए चुना है, इसलिए सामाजिक हित में कार्यकारिणी अपना कार्यकाल पूरा करेगी। जिन सदस्यों को व्यक्तिगत कारणों से कोई आपत्ति है या समाज का कार्य करना नहीं चाहते हैं तो वे अपना इस्तीफा देने के लिए स्वतंत्र हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रमुख संरक्षक के चयन और वार्षिक आमसभा को लेकर अगली बैठक 7 दिसंबर को जाट भवन में होगी। अध्यक्षता कर्नल एसपी सिंह और संचालन जयराज सिंह एडवोकेट ने किया। रवींद्र मलिक, अरुण पूनिया, ओमबीर राठी, कैप्टन ब्रह्मपाल सिंह, विनोद सिरोही, अमरपाल राणा, देवेंद्र ढाका, ऋषिपाल सिंह, ज्ञानेंद्र धामा, केपी मलिक, राजवीर निर्वाण, संजीव चौधरी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.