मुजफ्फर नगर, अप्रैल 12 -- शनिवार को जाट महासभा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर बालियान के नेतृत्व में महासभा के पदाधिकारी सहित जाट समाज के संभ्रांत लोगों ने एक साथ मिलकर शहर के ग्रांड प्लाजा में फिल्म जाट देखी और इसकी खूब प्रशंसा की। उधर फिल्म देखने के लिए सिनेमाप्रेमियों की भारी भीड़ लगी रही । जिला जाट महासभा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर बालियान अपने आवास से ट्रैक्टरों के काफिले के साथ भारतीय कालोनी , नवीन मंडी, भोपा रोड होते हुए ग्रांड प्लाजा में पहुंचे। रास्ते में चौधरी चरणसिंह अमर रहे , बाबा सूरजमल अमर रहे, जाट एकता जिंदाबाद , सनी देओल जिंदाबाद आदि उद्घोष करते हुए जाट फिल्म देखी । फिल्म देखने वालों में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष धर्मवीर बालियान के साथ ओमकार अहलावत, अनुज बालियान, देवी सिंह, कुलदीप प्रधान, जयवीर सिंह, बिट्टू सिखेड़ा, विनीत बालियान, राहुल प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.