मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 27 -- पौराणिक तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में स्थित प्राचीन जाट धर्मशाला के अध्यक्ष पद का चुनाव स्थगित हो गया है। इस संबंध में एक मीटिंग का आयोजन भी किया गया जिसमें महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी। तीर्थ नगरी शुकतीर्थ स्थित जाट धर्मशाला एवं समाज सुधार सभा के चुनाव की तैयारी चल रही थी जिसको लेकर भारी उत्साह बना हुआ था। शनिवार को कालातीत अध्यक्ष मदनपाल सिंह ने जानकारी देकर बताया की जाट धर्मशाला एवं समाज सुधार सभा का चुनाव 25 दिसम्बर से 30 दिसम्बर के मध्य सम्पन्न होना था।किन्तु सहारनपुर मंडलायुक्त के आदेश पर चुनाव को स्थगित कर दिया गया। वहीं इस संबंध मे एक मीटिंग का आयोजन भी हुआ जिसमे मुख्य रूप से चौधरी विनय टिकैत, योगेंद्र एडवोकेट, मा. इक़बाल सिंह आर्य, यशपाल सिंह, धर्मपाल सिंह, विरेंद्र सिंह,आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...