बदायूं, सितम्बर 16 -- उसहैत। गंगा नदी के जलस्तर में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। उसहैत के जटा एवं सहसवान के खागी नगला पर हल्की गति से कटान जारी है। कटान की वजह से ग्रामीण परेशान हैं। उसहैत क्षेत्र के 19 गांवों में भरा हुआ बाढ़ का पानी अब काफी कम हो गया हे। डेढ़ महीने तक बाढ़ का दंश झेलने के बाद जिले के 36 गांव अब राहत की ओर हैं, लेकिन उसहैत के हिम्मत नगर बझेड़ा, पटे नगला, नौली फतुहा बाद खाम, टिकाई खाम, चेतराम नगला, कोनका नगला, अहमद नगर बछौरा, अस्मयारफतपुर, भकरी, बेहटी, कमलू नगला, बल्ले नगला, ग्योढी नगला समेत 19 गांवों में अभी तक समस्या बरकरार है। हालांकि यहां भरा हुआ बाढ़ का पानी काफी कम हो गया है। गांवों के बाहरी हिस्से में अभी तक पानी भरा है। जिससे लोगों को दिक्कत है। कटान की भेंट अब तक सैकड़ों बीघा भूमि चढ़ चुकी है। पशुओं के लिए च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.