पिथौरागढ़, जनवरी 3 -- पिथौरागढ़। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष मनोज पाण्डे के नेतृत्व में बीते रोज पुलिस ने मड़ेगांव निवासी संजय कुमार को उसके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि संबंधित के खिलाफ मारपीट के मामले में बीएनएस की धारा 115 (2)/324(4)/351(3) के तहत न्यायालय में वाद विचाराधीन था। बार-बार समन भेजे जाने के बाबजूद न्यायालय में हाजिर ना होने पर संबंधित के खिलाफ वारंट जारी हुआ है। इस दौरान टीम में चौकी प्रभारी वड्डा आशीष रावत सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...