कानपुर, अक्टूबर 29 -- जाजमऊ के वाजिदपुर में किशोर ने फांसी लगाकर जान दे दी। किशोर के सुसाइड की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई। हालांकि, जांच के दौरान पुलिस को मोबाइल की क्रोम हिस्ट्री में पोर्न साइट्स के कुछ लिंक मिले है। फॉरेंसिक टीम मोबाइल को कब्जे में लेकर जांच कर रही है। मूलरूप से इटावा के रहने वाले अरविन्द राजपूत वाजिदपुर जल निगम कॉलोनी में रहते हैं। पहली पत्नी पूनम की मौत के बाद अरविंद ने वर्ष-2010 में वाजिदपुर की नाहिदा से शादी की थी। 2018 में नाहिदा की भी मौत हो गयी थी। उनके परिवार में दो बेटियां रश्मि व रूही के अलावा 14 वर्षीय इकलौता बेटा शिवा उर्फ गोलू था। अरविंद ने बताया कि वह जल निगम में संविदा कर्मी हैं। रोज की तरह काम पर गए थे जबकि दोनों बेटियां महाराजपुर स्थित ब्रह्मदेव मंदिर दर्शन करने गयी थी। इस दौरान शिवा ने पंखे के सहारे दुप्पट...