जागो फाउंडेशन ने बांटी पोषण पोटली
मुरादाबाद, मार्च 24 -- विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर सोमवार को जागो फाउंडेशन ने डिप्टी साहब अस्पताल के साथ मिलकर कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में जागो फाउंडेशन ने 30 से अधिक क्षय रोगियों को गोद लिया और मरीजों को सोया बीन, काले चने, प्रोटीन पाउडर आदि की पोषण पोटली दी गई। इस अवसर जसप्रीत कौर, रंजीत कौर, नीरू सागर, रोहन, गुरप्रीत सिंह, जसवीर सिंह, शैलेन्द्र कुमार चावला, प्रेमलता ठाकुर,डॉ. हरि बाबू शाक्यवार, अमित गुप्ता, तनुल गुप्ता व डॉ़ संजीव ठाकुर, रिंकू ठाकुर आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.